MSCI इंडेक्स में अदाणी एनर्जी!

नवभारत टाइम्स
adani energy solutions included in msci india index astral balkrishna industries out
NBT रिपोर्ट, मुंबई: वैश्विक इंडेक्स प्रोवाइडर MSCI (मोर्गन स्टेनली कैपिटल इंटरनैशनल) ने अपने ताजा रिव्यू में भारतीय शेयर बाजार के लिए बड़े बदलावों का ऐलान किया है। अब MSCI इंडिया इंडेक्स में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस , बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स , लॉरस लैब्स और लेंसकार्ट को जगह दी जाएगी। वहीं, एस्ट्रल, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज और SBI Cards को बाहर कर दिया गया है। ये बदलाव 31 अगस्त के कारोबार की समाप्ति के बाद लागू होंगे।