हाई रिस्क गांवों में बढ़ेगी टीबी की स्क्रीनिंग, 3 महीने में होगी समीक्षा

नवभारतटाइम्स.कॉम
tb screening to increase in high risk villages review in 3 months special emphasis on tb eradication in faridabad
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

फरीदाबाद में टीबी उन्मूलन के लिए अब हाई रिस्क गांवों और जरूरतमंद मरीजों तक सुविधाएं पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक में फरीदाबाद सहित 13 जिलों के उपायुक्तों को अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के निर्देश मिले हैं। बैठक में स्पष्ट किया गया कि केवल मरीजों की संख्या दर्ज करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि परिणामों का नियमित ऑडिट भी जरूरी है।
स्वास्थ्य विभाग अब उन इलाकों को चिन्हित करेगा जहां संक्रमण का जोखिम अधिक है। वहां सामुदायिक स्क्रीनिंग बढ़ाने और स्वास्थ्य केंद्रों से दूर रहने वाले लोगों की जांच सुनिश्चित की जाएगी। निक्षय मित्र पहल के तहत मरीजों को समय पर दवा और पोषण किट उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। तकनीक आधारित निगरानी के लिए टीबी मुक्त भारत ऐप का उपयोग बढ़ाया जाएगा। प्रशासन के पास अब तीन महीने का समय है, जिसके बाद प्रदर्शन की दोबारा समीक्षा होगी।