बीजेपी ऑफिस में अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि दी

नवभारतटाइम्स.कॉम
tribute to ahilyabai holkar at bjp office on her death anniversary targetted sp
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने पार्टी मुख्यालय में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा सपा प्रमुख अखिलेश यादव का अहिल्याबाई होल्कर का अपमान करते हैं। इस दौरान प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रकाश पाल ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि वे अहिल्या बाई होल्कर का अपमान क्यों करते हैं? क्या वे सनातन धर्म व मुगलों द्वारा तोड़े गए मंदिरों के पुनर्निर्माण के विरोधी हैं? उन्होंने सपा पर मुगल मानसिकता के तहत राजकीय महाविद्यालय से अहिल्या बाई का नाम हटाने का आरोप लगाया। पाल ने कहा कि अहिल्या बाई पूरे देश की धरोहर हैं और मोदी-योगी सरकार ने काशी, प्रयागराज तथा औरैया मेडिकल कॉलेज का नामकरण कर उनके योगदान को वास्तविक सम्मान दिया है।