Grand Jap Anushthan On The Birth Anniversary Of Rashtrasant Anandrishi Ji And Mahasati Kesardevi Ji
जयंती समारोह पर जाप अनुष्ठान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, नई दिल्ली: जैन स्थानक न्यू फ्रेंडस कॉलोनी में रविवार को महासती यशाश्रीजी, नंदाश्रीजी और गौतमीश्रीजी-ठाणे-3 के सान्निध्य में राष्ट्रसंत आनंदऋषिजी की 127वीं और पंजाब प्रवर्तिनी महासती केसरदेवी जी की 101वीं जयंती पर पैसठिया यंत्र जाप अनुष्ठान में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुभाष ओसवाल, एसबी जैन, विनय जैन, महेश जैन ने विनयांजलि अर्पित की।
गुरुदेव प्रेमसुखजी महाराज की 29वीं पुण्य स्मृति पर विश्व में शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की भावना के लिए रामलीला ग्राउंड, अशोक विहार में उपेन्द्र मुनि जी के सान्निध्य में सवा करोड़ महामंत्रों का जाप किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सत्यनारायण जटिया, डॉ. नगेश जैन, प्रकाश जैन, अशोक जैन आदि शामिल हुए। आचार्य श्री कौशलकिशोर मिश्र ने कहा कि महादेव कल्याण स्वरूप हैं।