9 रेजिडेंट डॉक्टरों ने संभाला कार्यभार

नवभारतटाइम्स.कॉम
9 resident doctors join kgmu trauma center full joining by august 20
nNBT न्यूज, लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर में रेजिडेंट डॉक्टरों की जॉइनिंग प्रक्रिया जारी है। अब तक 9 रेजिडेंट डॉक्टरों ने कार्यभार संभाल लिया है। जॉइनिंग की अंतिम तारीख 20 अगस्त तय है। अधिकारियों के अनुसार, अगले एक-दो दिनों में शेष डॉक्टर भी जॉइन कर सकते हैं। प्रशासन के मुताबिक, 14 अगस्त से डॉक्टरों को जॉइनिंग लेटर जारी करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। कुल 18 रेजिडेंट डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, जिनमें से आधे यानी 9 डॉक्टर अब तक जॉइनिंग की औपचारिकताएं पूरी कर चुके हैं। 20 अगस्त के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि कुल कितने डॉक्टर सेवा में शामिल हुए। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि यहां मरीजों की भारी तादाद और काम का अत्यधिक दबाव रहता है।