Noida Womans Suspicious Death After Falling From The Seventh Floor Of A Society Investigation Underway
सोसायटी के सातवें माले से गिरकर महिला की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
दिल्ली के विकासपुरी की रहने वाली 52 वर्षीय प्रभजोत कौर की सोमवार सुबह नोएडा के सेक्टर-78 स्थित एक हाईराइज सोसायटी की सातवीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक, प्रभजोत कौर तीन दिन पहले अपनी बहन के घर सेक्टर-78 आई थीं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे जब परिवार के सदस्य घर पर मौजूद थे, तब वह मॉर्निंग वॉक के बहाने निकली थीं। कहा जा रहा है कि पार्क जाने के बजाय वह सोसायटी की सातवीं मंजिल पर पहुंचीं और प्लास्टिक के स्टूल के सहारे नीचे कूद गईं। सुरक्षा गार्डों ने परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। सेक्टर-113 थाना पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।