शुद्धिकरण पर सवाल

नवभारतटाइम्स.कॉम
purification yajna at ramlila maidan controversy after congress leader kharges rally
पिछले दिनों संपादकीय ‘शर्मनाक’ पढ़ने के बाद आज के हालात से रूबरू हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद रामलीला मैदान में शुद्धिकरण यज्ञ किए जाने की खबर बेहद आपत्तिजनक लगी। जिस प्रभु राम ने शबरी के बेर स्वीकार किए, उनके नाम पर किसी व्यक्ति को अपमानित करने वाली ऐसी परंपराओं का कोई औचित्य नहीं है। दुर्भाग्य से यह पहली घटना नहीं है; पहले भी अनेक सम्मानित व्यक्तियों और आम नागरिकों के साथ ऐसा व्यवहार होता रहा है।

आरसी खंदार, ईमेल से