Drunk Thar Driver Hits Youth Crushes Several Vehicles In Noida
छलेरा कट के पास नशे में धुत थार चालक ने युवक को मारी टक्कर, कई वाहनों को रौंदा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
नोएडा के सेक्टर-44 स्थित छलेरा कट के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बेकाबू थार ने सड़क किनारे खड़ी दो अन्य बाइक को रौंदते हुए डिवाइडर से टक्कर मार दी। घटना के बाद नशे में धुत चालक लड़खड़ाते हुए कार से बाहर निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर थार को कब्जे में ले लिया है।ग्रेटर नोएडा के ओमेगा-वन स्थित एडब्ल्यूएनओ ट्विन टावर निवासी विशाल तोमर ने सेक्टर-39 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका साला आदित्य चौहान रविवार शाम करीब सात बजे सेक्टर-44 छलेरा कट से होकर अपने कमरे पर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने बिना हॉर्न बजाए आदित्य की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गिरकर घायल हो गया।