तालाब में मिला ससुराल गए युवक का शव, हत्या का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम
body of youth who went to in laws found in pond murder accused sensation in nuh
n NBT न्यूज, नूंह : रोजकामेव थाना क्षेत्र के गांव उदाका में एक युवक का शव तालाब से बरामद हुआ। सोमवार तड़के तीन बजे शव तालाब में मिलने की सूचना मिली। पहचान राजस्थान के डीग जिले के अनीस (24) के तौर पर हुई। 2024 में उदाका गांव की रसमीना से शादी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि रसमीना झगड़े के बाद मायके आई थी। अनीस उसे लेने गया तो ससुराल पक्ष ने हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।