Afghanistans Growing Importance Indias Strategic Interests In Security Terrorism And Access To Central Asia
अफगानिस्तान का महत्व
नवभारतटाइम्स.कॉम•
17 अगस्त का लेख ‘काबुल में कैसे बढ़ा भारत का कद’ पढ़ा। तालिबान की वापसी के पांच वर्ष बाद भी वहां राजनीतिक स्थिरता, आर्थिक पुनर्निर्माण, महिला अधिकार और अंतरराष्ट्रीय मान्यता जैसे प्रश्न अनसुलझे हैं। जबकि भारत के लिए सुरक्षा, आतंकवाद, संपर्क और मध्य एशिया तक पहुंच के लिहाज से अफगानिस्तान का महत्व बढ़ा है। तालिबान के साथ संवाद बनाए रखना भारत को अपने रणनीतिक हितों की रक्षा करने के साथ-साथ वर्षों की साझेदारी और प्रभाव को बनाए रखने का अवसर देता है।