Ai Revolutionizes Drug Discovery Cimap Develops New Platform
दवाओं की खोज में अब AI करेगा मदद
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्टर, लखनऊ
दवाओं की खोज में महीनों लगने वाला शुरुआती काम अब AI की मदद से कुछ घंटे या दिनों में पूरा हो सकेगा। सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सुगंधित पौधा संस्थान (CIMAP), लखनऊ ने दवा खोज के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित प्लेटफॉर्म विकसित किया है। यह प्लेटफॉर्म पौधों से मिलने वाले हजारों यौगिकों की कंप्यूटर पर तेजी से जांच कर संभावित दवा वाले यौगिकों की पहचान करेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक CIMAP की टीम ने प्लेटफॉर्म में करीब 20 AI आधारित सॉफ्टवेयर टूल्स शामिल किए हैं। इनकी मदद से पौधों से प्राप्त यौगिकों के संभावित चिकित्सकीय प्रभाव, विषाक्तता और दवा के रूप में उपयोगी गुणों का शुरुआती अनुमान लगायाजा सकेगा।