डबलडेकर बस पलटी, एक की मौत, 7 गंभीर

नवभारतटाइम्स.कॉम
double decker bus overturned on agra lucknow expressway one dead 7 seriously injured 50 passengers rescued safely
nNBT न्यूज, आगरा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार रात कानपुर से गुरुग्राम जा रही डबल डेकर स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पुलिस और यूपीडा की टीम ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर अंदर फंसे सभी 50 यात्रियों को निकाला। हादसे में घायल 20 यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार रात करीब दो बजे फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किमी 29 के पास चालक को झपकी आने से बस डिवाइडर से टकराकर पलटी थी। हादसे में समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे। बस पलटने से यात्री एक-दूसरे पर गिरकर चोटिल हो गए। बस में फंसे यात्रियों को शीशे तोड़कर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल सात यात्रियों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इलाज के दौरान कानपुर के जगदीशपुर निवासी राहुल यादव (30) की मौत हो गई। वहीं, कानपुर देहात के नरवल निवासी श्यामल (40) का बांया पैर कट गया।