जिम्स कर्मियों ने कार्रवाई वापस लेने की मांग की

नवभारतटाइम्स.कॉम
jims employees demand withdrawal of action warn of indefinite strike from august 17
nNBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी हक की मांगों को उठाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने पर जाने की चेतावनी दी। इसके बाद जिम्स प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से बैठक आयोजित की गई। कर्मचारियों ने 15 जून से 30 जून तक चले प्रदर्शन के दौरान छह कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग भी उठाई।
कर्मचारियों ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर अस्पताल में धरने पर बैठे आउटसोर्स कर्मचारियों पर प्रबंधन की मनमानी तरीके से एक्शन कराया था। कर्मचारियों ने नई होने वाली भर्तियों में कोटा निर्धारित करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थायी अथवा संविदा पर नियुक्त किए जाने और विभिन्न मामलों की जांच कराने सहित कई मांगें रखीं। इस दौरान छह साथियों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लेते हुए वैधानिक कारवाई की थी। इस मुद्दे को लेकर स्टाफ ने सोमवार को धरने का एलान किया। इस बीच सोमवार को जिम्स प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस टीम ने स्टाफ के साथ बैठक की। बैठक में सभी मांगों पर विस्तृत चर्चा के लिए 22 अगस्त को दोबारा बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कर्मचारियों ने काम पर बने रहने पर सहमति जताई है।