Job Scam In Foreign Faridabad Police Arrests 5 Scammers
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
साइबर थाना पुलिस ने आस्ट्रेलिया स्थित इंजीनियरिंग कंपनी वर्ली लिमिटेड में नौकरी दिलाने के नाम पर व्यक्ति से 98,600 रुपये की ठगी के एक मामले में सेंट्रल की टीम ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शिवम, तरुण शुक्ला वासी गाजियाबाद, राजीव, अंशुल व विशाल गिरी निवासी गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।सेक्टर-17 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि 9 जुन 2026 को उसके पास एक अंजान नंबर से काल आया जिसने अपना नाम विशाल बताया और नौकरी डॉट काम का प्रतिनिधि बताया। उसने इंजीनियरिंग कंपनी वर्ली लिमिटेड, आस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे विभिन्न ट्रांजैक्सन के जरिए कुल 98,600 रुपये ठग लिये।