Kamal Dhiman Of Abhyudaya Coaching Selected For Accountant Post Big Success For Cm Abhyudaya Scheme
अभ्युदय कोचिंग में पढ़े कमल का लेखाकार पद पर चयन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में ' मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ' में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र कमल धीमान ने बड़ी सफलता हासिल की है। उनका चयन आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में लेखाकार पद पर हुआ है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रफेसर अजय तनेजा ने कमल धीमान को बधाई देकर प्रोत्साहित किया। कुलसचिव विकास, अभ्युदय योजना केंद्र की समन्वयक डॉ. सुमन मिश्रा और सह-समन्वयक अंशुल पांडेय ने भी शुभकामनाएं दीं।