कैम्ब्रिज परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

नवभारतटाइम्स.कॉम
lucknow montessori school students excel in cambridge exams many achieve a grades
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल , गोमती नगर एक्सटेंशन कैंपस के कैम्ब्रिज सेक्शन के छात्रों ने जून-2026 की कैम्ब्रिज इंटरनेशनल परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया। ए-लेवल परीक्षा में 18 छात्रों ने अलग अलग विषयों में A या A ग्रेड हासिल किए, जबकि एएस लेवल में 7 छात्रों ने A ग्रेड अर्जित किए। ए-लेवल में अंशिका सेठ ने 2 A और 2 A ग्रेड के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं नयनतारा भाटिया, रिचा निखिल हिरूरकर और शिवांक सिंह ने 1 A और 3 A ग्रेड हासिल किए। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी।