Migson Ultimo Residents Suffer Due To Contaminated Water Children Fall Ill
मिग्सन अल्टिमो में आ रहा गंदा पानी, कई बच्चे बीमार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज,ग्रेटर नोएडा
सेक्टर ओमीक्रॉन-3 स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसायटी में गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई होने से हजारों परिवार परेशान हैं। सोमवार को कई टावरों में गंदे पानी की सप्लाई होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। घरों में गंदा पानी आने के कारण पीने और खाने में इस्तेमाल करने के लिए बाहर से पानी मंगवा रहे हैं। कई घरों में रह रहे लोग बीमार है। लोगों का आरोप है कि प्रबंधन की पानी की मोटर खराब है। ऐसे में दो-तीन दिन से फायर पाइपलाइन के जरिये ओवरहेड टैंक को भरा जा रहा है। इससे घरों में गंदा पानी आ रहा है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं: निवासी नितिन मल्होत्रा,अनिल वर्मा और पृथ्वी पाल सिंह ने बताया कि सात टावर में करीब 1171 फ्लैट्स हैं। इन सभी में करीब 700 से 800 परिवार रह रहे हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे पानी की आपूर्ति बंद हो गई थी। लोगों ने प्रबंधन से शिकायत की। इसके बाद करीब चार बजे दोबारा सप्लाई शुरू हुई, लेकिन घरों में काले रंग का बेहद गंदा और बदबूदार पानी आया। पानी इतना गंदा था कि उसका इस्तेमाल पीने और घरेलू कार्यों के लिए करना दूर, नहाने और अन्य जरूरी कामों में भी नहीं किया जा सकता था। उलोगों का आरोप है कि परिसर में मोटा मेंटिनेंस चार्ज लेने के बाद भी सुविधाओं के नाम पर जीरो है। पीने के पानी तक के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। टैंकर तक नहीं मंगवाए है। लोग मजबूरी में बाहर से पानी खरीदकर पी रहे है। रोजाना पीने और खाने में इस्तेमाल होने के लिए दस से 20 लीटर पानी लग जा रहा है।