Sensational Incident In Etawah Wife And Mother in law Murdered By Slitting Throats Husband Suspected One Arrested
पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या, केस दर्ज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, इटावा : भरथना क्षेत्र के चंदेठी गांव में सोमवार सुबह घर के अंदर मां-बेटी के खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई थी।
पुलिस के अनुसार पुष्पा देवी यादव (58) और उनकी बेटी निर्मला देवी (38) के शव खून से लथपथ हालात में घर के अंदर पाए गए थे। मौके से खून से सनी दरांती भी बरामद हुई। दूधिए के पहुंचने पर हत्या की जानकारी हुई। पुलिस के अनुसार निर्मला की शादी वर्ष 2021 में मैनपुरी निवासी सत्येंद्र से हुई थी। आपसी विवाद के बाद निर्मला मायके चली आई। दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा था। तीन अगस्त को अदालत ने सत्येंद्र को निर्मला को सात हजार रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण देने का आदेश दिया था। पुलिस का दावा है कि इसी से नाराज होकर सत्येंद्र ने साजिश के तहत दोनों की हत्या कर दी। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वारदात में शामिल मुकेश यादव को धर दबोचा गया। पुलिस अब मुख्य आरोपित सत्येंद्र की तलाश कर रही है।