मेट्रो में फोटो वॉक कल

नवभारतटाइम्स.कॉम
special photo walk in lucknow metro on world photography day a unique opportunity to capture the city on camera
n NBT न्यूज, लखनऊ : विश्व फोटोग्राफी दिवस (19 अगस्त) को लखनऊ मेट्रो में विशेष फोटो वॉक कार्यशाला होगी। लोग चलती मेट्रो के अंदर से शहर को कैमरे में कैद कर सकेंगे। क्यूरेटर भूपेंद्र अस्थाना ने बताया कि इसमें 40 फोटोग्राफर्स शामिल होंगे। युवा फोटोग्राफर कुंवर प्रतिभागियों को मेंटर करेंगे। मुंशी पुलिया से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट तक फोटोग्राफी स्पॉट्स का सर्वे किया गया है। कार्यशाला के बाद हजरतगंज स्टेशन पर दो दिवसीय प्रदर्शनी लगेगी।