‘एकता के लिए सरनेम भारतीय लिखें’

नवभारतटाइम्स.कॉम
write surname indian for unity tiranga yatra by mal udyog vyapar mandal
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : माल उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सोमवार को तिरंगा ध्वज यात्रा निकाली गई। यात्रा को लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर त्रिपाठी ने किया। यात्रा में व्यापारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

यात्रा माल ब्लॉक मुख्यालय स्थित शहीद प्रतीक स्तंभ पहुंची, जहां वीर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद यात्रा प्राचीन श्री नागेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुई। अमरनाथ मिश्र ने कहा कि देश की एकता और भाईचारा जरूरी है। जाति-धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन सबसे बड़ी पहचान 'भारतीय' है। हमें अपने नाम के साथ 'भारतीय' जोड़ने का संकल्प लेना चाहिए।