सेक्टर-12 में पीले पानी की सप्लाई

नवभारतटाइम्स.कॉम
yellow water supply in sector 12 health crisis
n NBT न्यूज,नोएडा

सेक्टर-12 में काफी दिनों से गंदे और पीले पानी की सप्लाई आ रही है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में सोमवार सुबह गंदे, पीले पानी की सप्लाई से लोगों में नाराजगी है। प्लॉट ओनर्स रेजिडेंट्स वेलफेयर असोसिएशन (पोरवा) ने इसे जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए प्राधिकरण के जल विभाग से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है। एक निवासी ने बताया कि सुबह सप्लाई के दौरान पानी का रंग पीला था और उसकी गुणवत्ता बेहद खराब थी। लोगों का कहना है कि इस तरह के पानी का इस्तेमाल पीने और घरेलू कामों में करना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। उन्होंने जल विभाग से यह पता लगाने की मांग की है कि पाइपलाइन से सेक्टर में इतना गंदा पानी कैसे पहुंचा। पोरवा ने प्राधिकरण से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर पानी के सैंपल की जांच कराई जाए और सप्लाई के कारणों का पता लगाया जाए।