नवाब सिंह नागर के सहारे गुर्जर सियासत साधने की भाजपा की नई रणनीति

नवभारतटाइम्स.कॉम
bjps new strategy to capture gurjar politics with nawab singh nagar
Sunil.Pandey2

@Timesofindia.com
n ग्रेटर नोएडा : भाजपा 2027 के यूपी चुनाव की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। पार्टी संगठन में बदलाव भी उसी दिशा में किए गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में सांसद सुरेंद्र नागर को जगह नहीं मिली। जबकि सांसद डॉ़ भोला सिंह की इंट्री ने सभी को चौंका दिया। पश्चिम में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर गुर्जरों का बड़ा चेहरा हैं। अब विधानसभा चुनाव में भाजपा की रणनीति नवाब सिंह नागर के सहारे गुर्जर सियासत साधने की है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नई टीम में गौतमबुद्ध नगर से ताल्लुक रखने वाले राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर को जगह नहीं मिली। वह पश्चिम के बड़े गुर्जर नेता हैं। माना जा रहा है कि जिन बड़े नेताओं को संगठन में जगह नहीं मिली है, उन्हें मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिल सकती है। चुनाव में पश्चिम यूपी में गुर्जरों की अहम भूमिका रहती है। यही कारण रहा कि भाजपा ने गौतमबुद्ध नगर से पूर्व विधायक नवाब सिंह नागर को पश्चिम यूपी अध्यक्ष बनाकर बड़ा सियासी संदेश दिया था। अब उसका असर भी दिखने लगा है।

रेकमेंडेड खबरें