n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : अलीगंज इलाके में 51 अवैध निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट (SC) द्वारा गठित जांच टीम अब 5 सितंबर को लखनऊ आएगी। पहले यह टीम 24 अगस्त को आनी थी, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव के कारण तारीख आगे बढ़ा दी गई है।
सुप्रीम कोर्ट की टीम अलीगंज में उन सभी भवनों की जांच करेगी, जिन्हें नियम विरुद्ध और अवैध घोषित किया गया है। टीम मानचित्र, नक्शा, सेटबैक और निर्माण मानकों का मौके पर मिलान करेगी। वहीं, चर्चा है कि कार्रवाई से पहले एलडीए संबंधित भवन स्वामियों को कंपाउंडिंग और नक्शा पास करवाने का आखिरी अवसर दे सकता है। ऐसे भवन जिनमें मामूली उल्लंघन है, उन्हें शुल्क जमा कर नियमित करवाने की छूट दी जा सकती है।