n NBT न्यूज, नोएडा: सवारी लेकर जा रहे रैपिडो चालक की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में रैपिडो चालक और सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बिसरख के अली रजा ने बताया कि सोमवार को उनकी 58 वर्षीय पत्नी रेशमा रजा ने रैपिडो बाइक बुक की। रास्ते में एफएनजी रोड पर पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेशमा दूर जाकर गिरीं और सिर में चोट लगने से अस्पताल में उनकी मौत हो गई।