ओसीआर विधायक निवास में स्ट्रे डॉग्स ने बच्चे को नोंचा

Contributed byAbhishek.Pandey1|नवभारतटाइम्स.कॉम
ओसीआर विधायक निवास में स्ट्रे डॉग्स ने बच्चे को नोंचा
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : राजधानी के पॉश इलाके ओसीआर विधायक निवास में स्ट्रे डॉग्स का आतंक बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कुत्तों के झुंड ने ग्राउंड में खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद विधायक निवास और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।

 बच्चा विधायक निवास के ग्राउंड में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक कुत्तों का झुंड वहां पहुंच गया और बच्चे पर टूट पड़ा। कुत्तों ने बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। बच्चे को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों ने बच्चे की हालत स्थिर बताई है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों ने नगर निगम से अभियान चलाने की मांग की है।
 वहीं, नगर पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा का कहना है कि कैटिल कैचिंग दस्ते को इलाके में भेजा जाएगा। कुत्तों को पकड़कर नसबंदी और टीकाकरण के बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। संबंधित इलाके में कैटल कैचिंग टीम को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

रेकमेंडेड खबरें