किडनी दान की यह मिसाल बनी भविष्य की नई उम्मीद

नवभारतटाइम्स.कॉम
किडनी दान की यह मिसाल बनी भविष्य की नई उम्मीद
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली

किडनी ट्रांसप्लांट की राह में जब ब्लड ग्रुप, एंटीबॉडी या अन्य इम्यूनोलॉजिकल कारणों से अपना डोनर मैच नहीं करता, तो मरीज और परिवार के सामने इलाज का रास्ता मुश्किल हो जाता है, लेकिन ऐसे मामलों में किडनी स्वैप ट्रांसप्लांट उम्मीद की नई राह बन सकता है। हाल ही में चार परिवारों ने इस मॉडल के जरिए एक-दूसरे के मरीजों को किडनी देकर ट्रांसप्लांट की ऐसी श्रृंखला बनाई, जिसमें नगालैंड का डोनर बिहार के मरीज के लिए, बिहार का डोनर जम्मू-कश्मीर के मरीज के लिए, जम्मू-कश्मीर का डोनर दिल्ली के मरीज के लिए और दिल्ली का डोनर नगालैंड के मरीज के लिए जीवनदाता बना। अलग-अलग राज्यों और धर्मों से जुड़े इन परिवारों ने यह भी दिखाया कि किसी की जिंदगी बचाने के सामने पहचान की दीवारें छोटी पड़ जाती हैं।

रेकमेंडेड खबरें