Nta Office Shifts To Minto Road Office Under Cisf Security Strict Action On Paper Leak
NTA के दफ्तर मिंटो रोड होंगे शिफ्ट, CISF की होगी सिक्योरिटी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
Bhupender.Sharma @timesofindia.com
n NTA में सुधार के लिए सरकार हर एक संभावना को तलाश रही है। NBT ने रिपोर्ट किया था कि पेपर सेट करने वाले 600 विशेषज्ञों को हटा दिया गया है, जिस पर मुहर लग गई है। सूत्र बता रहे है कि अब फेज वाइज तरीके से NTA के कार्यालयों को ओखला से मिंटो रोड शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही NTA ऑफिस भी अब सख्त पहरे में रहेगा, जहां CISF का सुरक्षा घेरा रहेगा।केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी NTA में सुधार के लिए बैठकें कर रहे हैं। एक बैठक में शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिया कि परीक्षाएं सुचारू आयोजित करने के लिए सभी ज़रूरी सुरक्षा और उससे जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। NTA की ओर से बताया गया कि पेपर सेट करने की पूरी टीम को बदल दिया गया है। पेपर की जांच के लिए चार-स्तरीय प्रश्न-पत्र जांच सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिसके लिए विशेष टीम बनाई जा रही है। अगले दो से तीन हफ्तों में 20-25 अधिकारियों की विशेष टीम होगी और इन अधिकारियों को विशेष तौर पर इसी जिम्मेदारी को पूरी करने के लिए नियुक्त किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि शिक्षा मंत्री ने यह स्पष्ट कहा है कि NTA की परीक्षाओं में गलतियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके लिए जो भी इंतजाम जरूरी हों, उनको पूरा किया जाए।