रिटायर्ड अधिकारी को डिज़िटल अरेस्ट कर 42 लाख रुपये ठगे

नवभारतटाइम्स.कॉम
retired officer digitally arrested scammed of 42 lakhs scammers posed as nia officials
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : साइबर जालसाजों ने बीएन रोड के राज अपार्टमेंट निवासी रिटायर्ड एफसीआई अधिकारी अंसार जमाल अब्बासी और उनकी पत्नी को 18 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 42,09,869 रुपये ठग लिए।

अंसार जमाल अब्बासी ने पुलिस को बताया कि 23 जुलाई की दोपहर 1:30 बजे उनके फोन पर कॉल आई। आरोपित ने खुद को एनआईए अधिकारी बताया। आरोपित ने कहा कि पुलवामा हमले में पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ में मनीष गोयल का नाम सामने आया है। उसे एटीएस ने पकड़ा है। उसके पास मिले दस्तावेज में पीड़ित के नाम पर लिया गया सिम, आईसीआईसीआई बैंक कर्नाटक का एटीएम कार्ड और बैंक स्टेटमेंट मिला है। जालसाजों ने कहा कि वह बुजुर्ग हैं और 40 वर्ष तक भारत सरकार की सेवा कर चुके हैं, इसलिए उन्हें तत्काल गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। हालांकि जांच में सहयोग करना होगा। इसके बाद उन्हें और उनकी पत्नी को जांच पूरी होने तक हाउस अरेस्ट करने का निर्देश दिया।
विडियो कॉल पर रखकर डराते रहे

जालसाजों ने अंसार से कहा कि जांच पूरी होने तक उन्हें विडियो कॉल पर रहना होगा। इसके बाद कुछ दस्तावेज वाट्सऐप पर भेजे गए। आरोपितों ने बैंक खातों की जांच के नाम पर पीड़ित से रकम ट्रांसफर करने को कहा और भरोसा दिलाया कि जांच में सब कुछ सही मिलने पर उन्हें क्लीनचिट दे दी जाएगी। किसी से बात करने या घटना की जानकारी देने पर गिरफ्तारी की धमकी दी गई। बेटी का भविष्य बर्बाद होने का डर भी दिखाया गया।

रेकमेंडेड खबरें