Student Dies After Drowning In Pit In It City Funeral Held After Assurance Of Compensation
घरवालों ने मुआवजे के आश्वासन पर किया बच्चे का अंतिम संस्कार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गोसाईगंज : आईटी सिटी योजना में खोदाई से बने गड्ढे में भरे पानी में डूबकर 10वीं के छात्र आदर्श की मौत के बाद मंगलवार को रकीबाबाद गांव में जमकर हंगामा हुआ। पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। उन्होंने एलडीए पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की।
प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस पहुंची और एलडीए अधिकारियों को बुलाया। मौके पर पहुंचे एलडीए के अवर अभियंता निशांत और सहायक अभियंता शिवम ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए और आदर्श का अंतिम संस्कार कर दिया।