सुबह झमाझम के बाद खिली धूप, अब चढ़ेगा पारा

नवभारतटाइम्स.कॉम
sun shines after heavy rain in lucknow mercury to rise now
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : शहर में लगातार तीसरे दिन बादलों की मेहरबानी जारी रही। मंगलवार सुबह शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जो दोपहर 2 बजे तक रुक-रुक कर चलती रही। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ और तीन दिन बाद अच्छी धूप खिली।

 मौसम विभाग ने शहर में 16.4 मिमी बारिश दर्ज की। दिन का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, बुधवार को शहर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है, हालांकि पारे में मामूली बढ़ोतरी के आसार हैं।

रेकमेंडेड खबरें