Tiger Guardians Of Dudhwa Book Launched Tribute To Wildlife Conservation Heroes
वन्यजीव संरक्षण के नायकों की कहानी है ‘टाइगर गार्डियन्स ऑफ दुधवा’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (लखनऊ जू) के सारस प्रेक्षागृह में मंगलवार को संजय कुमार (आईएएस) की संकलित पुस्तक ‘ टाइगर गार्डियन्स ऑफ दुधवा ’ का विमोचन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने की, जबकि प्रमुख सचिव वी. हेकाली झिमोमी विशिष्ट अतिथि रहीं। डॉ. अरुण कुमार ने पुस्तक को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें दुधवा से जुड़े 22 लोगों के अनुभव और संस्मरण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दुधवा जैसे जंगल देश में बहुत कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष स्व. डॉ. आरएल सिंह को पुस्तक के माध्यम से श्रद्धांजलि देने के प्रयास की सराहना की।