Ugc Net Paper Leak Students Protest In Lucknow Demand Exam Cancellation
नेट के विरोध में प्रदर्शन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : नीट के बाद अब यूजीसी नेट में पेपर लीक पर परीक्षा रद्द करने के विरोध में मंगलवार को एलयू में छात्रों की ओर से प्रदर्शन किया गया। समाजवादी छात्र सभा की ओर से एलयू के गेट नंबर एक पर धरना दिया गया। इसमें परीक्षा में पारदर्शिता लाने और धांधली बंद करने की मांग की गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। वहीं आईसा की ओर से भी इस मुद्दे पर प्रेसवार्ता की कई। इसमें GEN-Z महाजुटान यात्रा का ऐलान किया गया है। यह यात्रा 9 सितंबर को इलाहाबाद से शुरू होकर 18 सितंबर को मेरठ में समाप्त होगी।