फर्ज़ी दस्तावेज़ से करवाई रजिस्ट्री, महिला गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
woman arrested for registry with fake documents uncovering lakhs of fraud
nNBT न्यूज, बिजनौर : बिजनौर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से दूसरे की पहचान का दुरुपयोग कर जमीन की रजिस्ट्री कराने की आरोपित नसीम बानो उर्फ नस्सो को गिरफ्तार किया है।

पीजीआई थानाक्षेत्र के एलडीए उद्यान-2 निवासी मनीषा सिंह ने 7 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि फर्जी मनीषा बनकर सीमा डंग को मकान बेचकर 28.20 लाख रुपये का हाउसिंग लोन लिया गया। जांच में फर्जी मनीषा की असली पहचान कैम्पवेल रोड निवासी नसीम बानो के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक उसने साथियों संग आधार-पैन समेत कूटरचित दस्तावेज बनाए थे। नसीम को जेल भेज दिया गया, जबकि सीमा डंग, सुभाष चंद्र और अंकित सिंह की तलाश जारी है।

रेकमेंडेड खबरें