घर के साथ व्यापार संभालने वाली महिलाएं सम्मानित

नवभारतटाइम्स.कॉम
women managing home and business honored aparna yadav appreciates
nNBT न्यूज, लखनऊ : आशियाना में चल रहे वर्षायोग समारोह के तहत मंगलवार को महिलाओं का सम्मान किया गया। समारोह में चित्रा जैन, अनंत बाई, रमा जैन, उषा जैन, माया जैन, अनीता जैन एवं नीलिमा जैन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने गुरुवर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाएं घर-परिवार के साथ-साथ व्यापार, कार्यालय और समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रही हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सविता जैन ने किया। समारोह में अदीश कुमार जैन] अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जैन, अजय जैन, नलिन राज, रितेश जैन, बंटी जैन, अखिलेश जैन, ’सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
डॉ. सोनिया नित्यानंद को दी बधाई : उधर चंदा रानी जैन चौरिटेबल ट्रस्ट की ओर केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद से भेंट कर उन्हें नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन सर्राफ एवं मुख्य संयोजक सिद्धार्थ जैन मौजूद थे।

रेकमेंडेड खबरें