बार असोसिएशन के चुनाव 11 को, पार्टियों और पोस्टरों पर बैन

नवभारतटाइम्स.कॉम
बार असोसिएशन के चुनाव 11 को, पार्टियों और पोस्टरों पर बैन
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

डिस्ट्रिक्ट बार असोसिएशन गुड़गांव के 2026-27 के वार्षिक चुनाव का बिगुल बज गया है। बार असोसिएशन चुनाव कमिटी ने सर्वसम्मति से चुनाव कार्यक्रम और निर्देश जारी कर दिए हैं। 11 सितंबर को मतदान होगा। उसी दिन वोटों की गिनती के तुरंत बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव कमिटी के मुख्य चुनाव अधिकारी सीनियर एडवोकेट सतबीर सिंह तंवर और सहायक टीम ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के निर्देश के तहत पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।
मतदाता सूची पर मांगीं आपत्तियां: बताया जा रहा है कि डिस्ट्रिक बार में 11450 मेंबर्स है, जिनमें 6864 वोटर्स हैं। चुनाव कमिटी के अनुसार गवर्निंग बॉडी की ओर से अंतिम रूप से तैयार की गई प्रॉविजनल वोटर लिस्ट बार कार्यालय के नोटिस बोर्ड, आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। किसी सदस्य को मतदाता सूची पर कोई आपत्ति है तो 21 अगस्त शाम 5 बजे तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि डिस्ट्रिक बार चुनाव के लिए नॉमिनेशन 24 और 25 अगस्त को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होंगे। 26 अगस्त दोपहर 3 बजे नामांकन-पत्रों की जांच होगी। नामवापसी 27 अगस्त को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगी। उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन 27 अगस्त शाम 5 बजे किया जाएगा। मतदान 11 सितंबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा और इसके बाद वोटाें की गिनती का काम किया जाएगा। बार चुनाव में फिजूलखर्ची और प्रदूषण रोकने के लिए चुनाव कमिटी ने सख्त लहजा अपनाया है। बार परिसर, चैंबरों या कोर्ट परिसर में किसी भी प्रकार की पार्टी, भारी भीड़ जुटाने, फ्लेक्स बैनर, पोस्टर या पम्फलेट चिपकाने पर प्रतिबंध रहेगा।

रेकमेंडेड खबरें