पूर्व मंत्री के खेतों पर फायरिंग व लूटपाट, 14 पर केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम
looting at former minister karan singh dalals fields case registered against 14 named accused
nNBT न्यूज, होडल

यूपी-हरियाणा यमुना खादर क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के समधी और पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के खेतों पर गोलीबारी कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गांव सतुआ गढ़ी में हुई वारदात में शियूपी के 14 नामजद आरोपियों के खिलाफ पुरानी रंजिश के तहत केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी इमरोज़ हैदर ने बताया गांव फाटनगर निवासी पुष्पेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल की पत्नी ज्योति दलाल व उनके दोनों बेटों में दीप करण दलाल व उदय करण दलाल की गांव सतुआ गढ़ी में कृषि भूमि पट्टे पर ली हुई है। पीड़ित ने शिकायत में कहा कि 6 अगस्त की रात करीब दस बजे यूपी के गांव रामगढ़ निवासी कछिंद, हरि, कल्लू, हरपाल, भरतू, देवेंद्र, पप्पू, यादराम, सुरेश, झाहन, राजेंद्र, राम किशोर, चंद्रा, बिक्रम और छोट सहित अन्य आरोपी हथियारों से लैस होकर उनके खेतों पर पहुंचे। इन लोगों ने खेत पर पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। खेत में बने एक मकान को तोड़ दिया। इसके बाद वे वहां रखे मकान निर्माण सामग्री, जिसमें सीमेंट और सरिया शामिल था, को लूटकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली कारतूस, 12 बोर के खोल बरामद कर लिए। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरियाणा- यूपी के राजस्व विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर रिकॉर्ड एकत्रित कर लिए। पुलिस ने बयानों व सबूत के आधार पर 19 अगस्त को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

रेकमेंडेड खबरें