हाई कोर्ट में सुनवाई से पहले विधानसभा में प्रमोशन निरस्त

नवभारतटाइम्स.कॉम
promotion cancelled in assembly before high court hearing committee formed for disposal of objections
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : विधानसभा सचिवालय में पदोन्नति और वरिष्ठता निर्धारण का मामला हाई कोर्ट के चौखट पर पहुंचते ही पदोन्नति का आदेश वापस ले लिया गया है। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आपत्तियों के निस्तारण के लिए कमिटी बनी है। अब आपत्तियों की सुनवाई व समाधान के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

विधानसभा सचिवालय में 1 जुलाई को विभिन्न पदों पर प्रमोशन किए गए थे। इस पर कुछ समीक्षा अधिकारियों ने आपत्ति जताई थी। इन प्रत्यावेदनों के निस्तारण से पहले ही संबंधित पद पर प्रमोशन कर दिया गया। इसके खिलाफ हाई कोर्ट के लखनऊ बेंच में याचिका दायर हो गई, जिसकी सुनवाई गुरुवार को थी। इससे पहले प्रमुख सचिव ने अनुभाग अधिकारी पद पर प्रभात दुबे के किए गए प्रमोशन को रद कर दिया।

रेकमेंडेड खबरें