राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को घर-घर ले जाएगी कांग्रेस

Contributed byAnkur.Tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम
ram mandir donation theft congress to take issue door to door raises questions on sit report
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में कथित चंदा और चढ़ावा चोरी के मुद्दे को राष्ट्रीय आस्था से जुड़ा बताते हुए जन-जन तक ले जाने की घोषणा की। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान एआईसीसी के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसआईटी से प्रगति रिपोर्ट मांगे जाने के बाद जांच से जुड़े गोपनीय तथ्य मीडिया में आना गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने मांग की कि यदि एसआईटी ने किसी को क्लीन चिट दी है तो पूरी रिपोर्ट और आधार सार्वजनिक किए जाएं। गौतम ने आरोप लगाया कि केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई, जबकि बड़े जिम्मेदारों की भूमिका जांची जानी चाहिए। अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस एक सप्ताह तक गांव-गांव और घर-घर जाकर भाजपा व आरएसएस पर लगे आरोप जनता के सामने रखेगी। इसी मौके पर सदस्यता अभियान में उदयभान सिंह, रिटायर्ड डिप्टी एसपी लाल धारी भारती, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल सिंह और अमित रामपुरी सहित कई लोग कांग्रेस में शामिल हुए।

रेकमेंडेड खबरें