Asim Arun Offered Aarti At Kakoris Sheetla Temple Said On Caste Discrimination Allegations Forget The Mistake And Move Forward
काकोरी पहुंचे असीम अरुण, जयदेवी के साथ मंदिर में की आरती
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, काकोरी : शीतला मंदिर में जीर्णोद्धार के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक जय देवी कौशल ने मंदिर प्रशासन पर जातिगत भेदभाव करने का आरोप लगाया था। इसके बाद शुक्रवार को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण काकोरी पहुंचे। उन्होंने जय देवी और उनके पति पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, विधायक योगेश शुक्ला, अंजुला माहौर के साथ शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती की। असीम अरुण ने कहा कि जाने अनजाने में त्रुटि हुई है। अब उस त्रुटि को भुलाकर हम लोगों को आगे बढ़ना चाहिए। वही, जय देवी ने मंदिर के लिए नई कमिटी का गठन किए जाने की मांग की।
जय देवी के मुताबिक उन्होंने शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार लिए पर्यटन विभाग से करीब 76 लाख रुपये का बजट पास करवाया है। बीते बुधवार को मंदिर परिसर में भूमिपूजन का कार्यक्रम था। विधायक ने इस कार्यक्रम में मंदिर प्रशासन पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया था। FIR के लिए दी तहरीर
जयदेवी के साथ भेदभाव के मामले में समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज पासवान ने हजरतगंज पुलिस को शिकायत देकर भेदभाव करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। मनोज ने तहरीर में कहा है कि जनप्रतिनिधि के साथ भेदभाव करना गंभीर मामला है।