nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : नगर निगम में एक टैक्स इंस्पेक्टर को बीते पांच महीनों से बिना सूचना नदारद रहने के बावजूद वेतन जारी करने का मामला सामने आया है। नगर निगम जोन चार में तैनात टैक्स इंस्पेक्टर सीमा सिंह पर अप्रैल से अपने कार्यस्थल पर न जाने का आरोप है। इनको कोई वॉर्ड तक टैक्स वसूली के आवंटित नहीं किया गया है। इसके बावजूद हर महीने सैलरी दी जा रही है। मामले में चीफ टैक्स असेसमेंट अफसर विनय राय का कहना है कि इंस्पेक्टरों के लिए जोन के साथ मुख्यालय को भी छुट्टी की जानकारी देना जरूरी है। बिना जानकारी के कार्यालय नहीं आ रहा है तो इसकी रिपोर्ट जोनल से मांगी जाएगी।