बाहरी धान बिगाड़ेगा गणित किसानों ने किया विरोध

नवभारतटाइम्स.कॉम
e nam scheme protest farmers fear disruption from outer state paddy demand msp purchase
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : केंद्र सरकार की ई-नाम (e-NAM) योजना के तहत बाहरी राज्यों के किसानों को हरियाणा की मंडियों में फसल बेचने की अनुमति देने का विरोध शुरू हो गया है। फरीदाबाद के दयालपुर गांव के किसानों ने बृहस्पतिवार को उपतहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर इस फैसले को वापस लेने की मांग की। किसानों का तर्क है कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से आने वाला सस्ता धान स्थानीय किसानों के हितों पर चोट करेगा।

बृजमोहन हुड्डा और अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि बाहरी राज्यों का धान मंडियों में आने लगा, तो स्थानीय किसानों को अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इससे न केवल खरीद में देरी होगी, बल्कि मंडियों से जुड़े मजदूरों और आढ़तियों की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होगी। किसानों ने मांग की है कि अंतरराज्यीय धान आवागमन पर रोक लगाई जाए और हरियाणा के किसानों का धान 100 प्रतिशत एमएसपी पर खरीदा जाए।