ऐप डाउनलोड करवाकर बुज़ुर्ग से ठगे 16 लाख

नवभारतटाइम्स.कॉम
elderly person defrauded of 16 lakhs on pretext of app download cyber fraudsters trap
NBT न्यूज, नोएडा

साइबर जालसाजों ने अलग-अलग तरीकों से महिला समेत तीन लोगों को अपने जाल में फंसाकर करीब 30 लाख रुपये ठग लिए। 66 वर्षीय बुजुर्ग को आईजीएल गैस ऐप डाउनलोड कराने के बहाने 15.76 लाख रुपये की चपत लगाई गई, जबकि दो लोगों को निवेश का झांसा देकर 13.71 लाख ठगे गए।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निराला एस्पायर निवासी 66 वर्षीय पिंटू बैग ने बताया कि 17 जुलाई को वॉट्सऐप पर मिले आईजीएल गैस ऐप के लिंक से उन्होंने मोबाइल में एपीके फाइल इंस्टॉल की। इसके बाद उनसे आधार, पैन, पता, जन्मतिथि और डेबिट कार्ड की जानकारी भरवाई गई। दोपहर करीब तीन बजे एक और लिंक भेजकर ऐप इंस्टॉल कराया गया। इसके बाद उनके खाते से लगातार छह ट्रांजैक्शन हुए और 15 लाख 76 हजार 557 रुपये निकल गए।