Whatsapp zoom Fraud Couple Flees To Dubai With Billions Case Registered
वॉट्सऐप और जूम के जरिये अरबों समेट दंपती दुबई फरार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नोएडा
ग्रेटर नोएडा निवासी एक आईटी इंजीनियर ने हरियाणा के जींद निवासी एक दंपती पर कंपनी खोलकर हजारों लोगों से निवेश के बहाने अरबों रुपये की ठगी करने के बाद दुबई भागने का आरोप लगाया है। मामले में साइबर थाना पुलिस ने दंपती समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये लोग वॉट्सऐप पर जोड़ने के बाद कंपनी में निवेश के बदले 12 फीसदी तक रिटर्न देने का झांसा देते थे। रोजाना जूम मीटिंग होती थी। झांसे में आए पीड़ित आईटी इंजीनियर ने खुद छह लाख रुपये निवेश किए, साथ ही अपने अन्य रिश्तेदारों के भी रुपये लगवा दिए। जिसे लेकर आरोपी दुबई फरार हो गया। मामले में पुलिस जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
ग्रेटर नोएडा यूनिटेक होराइज सोसायटी निवासी इंजीनियर ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2024 में एक व्यक्ति से जान पहचान हुई। इसके बाद उन्हें एपएक्स स्टॉक्स कंपनी मालिक दीपक मलिक, उनकी पत्नी सोनू रानी, प्रमोटर पार्टनर मोमिन खान, संजुम आटिया, नीरज राजपूत समेत और अनमोल कुमार से बातचीत कराई गई। पीड़ित उनके साथ जुड़कर छह लाख 97 हजार रुपये निवेश कर दिए। सात ही उन्हें पहले से 300 लोगों के मौजूद आईजी स्ट्राइकर्स वॉट्सऐप में जोड़ लिया गया। ग्रुप में कंपनी के प्रचार संदेश और जूम मीटिंग के लिंक भेजे जाते थे। इसमें निवेश पर मुनाफे के बारे में बताया जाता था।