Passenger Dies While Trying To Shoo Away Crow On Train Seat Dispute Or Scuffle
कौआ भगाने की कोशिश या विवाद?
नवभारतटाइम्स.कॉम•
g पेज 1 से आगे: पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर 1.22 बजे दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित कोच संख्या 1508C में हुई। मृतक की पहचान सांताक्रुज (पूर्व) निवासी 62 वर्षीय केजिटन पॉल डेनिस पिरिस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कोच में सीट को लेकर दो यात्रियों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान धक्का-मुक्की में पिरिस चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक अरुण कुमार पांडे पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर गंभीर घायल को दोपहर 2.45 बजे बांद्रा के भाभा अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी अमजद शेख ने दावा किया कि कोच में कौआ घुस आया था और वह उसे बाहर भगाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ या शरीर का कोई हिस्सा एक यात्री से टकरा गया और वह यात्री ट्रेन से नीचे गिर गया। हालांकि, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपी की भूमिका को लेकर मिले साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। डीसीपी सुनीता सालुंखे-ठाकरे ने बताया कि फॉरेंसिक टीम घटना स्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटा रही है। सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच जारी है।