‘वॉर्डों के कामों में लापरवाह ठेकेदारों को करें ब्लैकलिस्ट’

नवभारतटाइम्स.कॉम
strict action against negligent contractors mla orders blacklisting reviews development works
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : बल्लभगढ़ में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने गुरुवार को लघु सचिवालय में नगर निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरे कराने और गुणवत्ता पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए और जरूरत पड़ने पर ब्लैकलिस्ट किया जाए। विधायक ने 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले और बाद में मंजूर करीब 20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि वार्ड 40, 41, 42, 43, 45, 46, 3, 4 और 1 समेत विभिन्न वार्डों में 80 प्रतिशत से अधिक काम पूरे हो चुके हैं।