Srs Royal Hills Stray Dog Menace Escalates Children Fear Leaving Homes
एसआरएस रॉयल हिल्स से कुत्ते पकड़ने की उठी मांग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-87 स्थित एसआरएस रॉयल हिल्स सोसायटी में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि बच्चों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। सोसायटी के 12 टावरों के नीचे कुत्तों के झुंड खड़े रहते हैं, जो आए दिन निवासियों को अपना शिकार बना रहे हैं। हाल ही में एक मासूम बच्चे पर कुत्ते ने जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे पूरी सोसायटी में उबाल है। आरोप है कि नगर निगम कुत्तों के नसबंदी और टीकाकरण की सुध नहीं ले रहा है।