आलमगीर बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति

नवभारतटाइम्स.कॉम
आलमगीर बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति
n पीटीआई, ढाका: मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर गुरुवार को बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए। यह 35 वर्षों में इस पद के लिए पहला मुकाबले वाला चुनाव था। वह सत्तारूढ़ बांग्लादेश नैशनलिस्ट पार्टी ( BNP ) के लंबे समय से महासचिव और पूर्व पीएम खालिदा जिया के करीबी सहयोगी रहे हैं। आलमगीर शुक्रवार शाम दरबार हॉल में बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। उन्होंने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी 84 साल के कर्नल (रिटायर्ड) ओली अहमद को हराया।