बीएनए को मिला नयालाइट ऐंड साउंड सिस्टम

नवभारतटाइम्स.कॉम
bna gets new light and sound system path cleared for external bookings
n NBT न्यूज, लखनऊ : भारतेंदु नाट्य अकादमी में अब बाहरी बुकिंग के लिए रास्ता साफ हो गया है।अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि सरकार ने न सिर्फ बिजली भार बढ़ा दिया है बल्कि अकादमी को एक ट्रांसफॉर्मर भी दिया गया है। इसके अलावा प्रशासन ने नई लाइट और साउंड की भी व्यवस्था कर दी है। इससे अब अकादमी में सामान्य प्रकृति के नाटकों के लिए बाहर से लाइट साउंड मंगवाने की ज़रूरत नहीं होगी।

ट्रांसफाॅर्मर मंगवा कर करवाना पड़ रहा था नाटक का मंचन
अब तक अकादमी में बिजली भार कम होने के कारण बाहर से ट्रांसफार्मर मंगवा कर नाटक का मंचन करवाना पड़ रहा था। इसके अलावा नवनिर्मित प्रेक्षागृह में लाइट और साऊंड के सिस्टम नाटक के अनुकूल न होने के कारण बाहर से लाइट और साउंड भी मंगवाना पड़ रहा था। लेकिन अब अकादमी की इन सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। अध्यक्ष डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही अकादमी में सभी चीज़ों का इंस्टालेशन का काम पूरा हो जाएगा।

अकादमी में बढ़ेंगी सीटें

अकादमी में गुरुवार को देर शाम कार्यपरिषद की बैठक भी संपन्न हुई। बैठक में अकादमी की सीटों को 20 से बढ़ाकर 35 करने का फैसला लिया गया। अकादमी के अध्यक्ष डॉ रतिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही यह प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। इसके अलावा अकादमी में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को बढ़ाने का फैसला भी लिया गया। अब अकादमी में 6 शिक्षकों समेत कुल 17 नए पद सृजित किए जाएंगे। शासन को प्रस्ताव भेजने की तैयारी है।

रेकमेंडेड खबरें