कर्मचारियों ने सीखा कैसे बचाएं जान

नवभारतटाइम्स.कॉम
basic life support technique to save lives taught to employees at kgmu
nNBT न्यूज, लखनऊ : किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के रेडियो केजीएमयू गूंज और सेंटर फॉर एडवांस स्किल्स डिवेलपमेंट की ओर से शुक्रवार को आकाशवाणी लखनऊ परिसर में बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें आकाशवाणी के अधिकारियों, कर्मचारियों और इंजिनियर्स को आपात स्थिति में किसी की जान बचाने के लिए जरूरी तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया।

फैकल्टी ऑफ एलाइड ऐंड हेल्थ केयर साइंसेज के प्रशिक्षकों ने मैनिकिन पर प्रतिभागियों से बीएलएस तकनीक का व्यावहारिक अभ्यास कराया। सेंटर के प्रभारी प्रो. समीर मिश्रा ने आपात स्थिति में प्राथमिक सहायता के महत्व की जानकारी दी। मौके पर प्रो. केके सिंह, आकाशवाणी के उप महानिदेशक आरबी सिंह, सुमोना एस. पांडेय मौजूद रहीं।