डिप्लोमा कोर्सों के लिए फिर शुरू हुए आवेदन

नवभारतटाइम्स.कॉम
bbau reopens applications for diploma and executive mba february 28 is the last date
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में जो भी अभ्यर्थी स्किल बेस्ड पीजी डिप्लोमा में दाखिला लेना चाहते हैं उनके लिए विवि की ओर से एक बार फिर पोर्टल खोल दिया गया है। इसके तहत विवि अभ्यर्थी न कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं। डिप्लोमा के साथ ही विवि में संचालित होने वाले एग्जेक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम में भी दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर दिया गया है। आवेदन के लिए अंतिम मारीख 28 फरवरी निर्धारित की गई है।

प्रवेश समन्वय प्रो. अमित सिंह ने बताया कि इन कोर्सों में दाखिले के लिए सीयूईटी होना अनिवार्य नहीं है। अभ्यर्थियों को यूजी की मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। अभ्यर्थी फिल्म ऐंड थियेटर, एआई, योगा और ट्रांसलेशन के डिप्लोमा में दाखिला ले सकते हैं।
परीक्षा में फेल हुए तो नहीं मिलेगा स्पोर्ट्स कोटा : बीबीएयू में स्पोर्ट्स कोटे के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 27 अगस्त को ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसके तहत सभी छात्रों को फीजिकल टेस्ट के साथ ही संबंधित खेल का भी ट्रायल देना होगा जिसके तहत आवेदन किया है। जो भी अभ्यर्थी इस ट्रायल में पास होंगे उन्हें ही इस कोटे के तहत दाखिला दिया जाएगा।